फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Death of husband and wife in Bareilly accident

बरेली हादसे में दरियाबाद के दंपती की मौत, पुत्र झुलसा

Mon, 05 Jun 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of husband and wife in Bareilly accident
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बरेली में हुए बस हादसे में दिल्ली से घर लौट रहे दरियाबाद कस्बे के एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इनका पुत्र मामूली रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।    
विज्ञापन


नगर पंचायत दरियाबाद के मोहल्ला बन्नेतले निवासी श्रीकिशन लोधी (60) पत्नी कमला देवी (55) व मझला पुत्र मनोज के साथ दिल्ली के मोहल्ला उत्तम नगर में रह रहे अपने समधी को देखने 28 मई को गए थे।
विज्ञापन


रविवार दंपती बेटे संग दिल्ली से बहराइच आने वाली गोंडा डिपो की बस से वापस घर आ रहे थे कि बरेली हाईवे के निकट बेकाबू ट्रक ने बस में बगल से टक्कर मार दी। जिससे बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। आग की चपेट में आई कमला देवी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्रीकिशन गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे मनोज ने स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे मां-बाप को बस से बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय सिद्धविनायक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रीकिशन की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां श्रीकिशन ने भी दम तोड़ दिया। मनोज ने घटना की जानकारी अपने भाई संजीव को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर संदीप रिश्तेदारों संग बरेली पहुंच गया। जहां देर रात मां कमला देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर के लिए रवाना हो गया। मृतक दंपती के परिवार में चार बेटे संजीव, संदीप, मनोज व हर्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed