फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body thrown on track of elderly

अधेड़ की हत्या कर ट्रैक पर फेंका शव

Fri, 26 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 26 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on track of elderly
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
पैसे के लेन में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। शिनाख्त मिटाने व हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्या अभियुक्तों ने शव को रेलवे लाइन पर फेंककर फरार हो गए। जिसकी शिनाख्त शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने की।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिवारीजनो ने तहसील चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। उसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जिसमें एक को नामजद भी किया है।  
विज्ञापन

                
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुधियापुर निवासी पृथ्वी पाल (55) पुत्र स्व. गुरूदीन वर्मा गुरुवार की सुबह बाइक से रामनगर जाने के लिए घर से निकला था। पृथ्वीपाल के देर रात तक घर न पुहंचने पर परिवारीजन काफी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। शुक्रवार की सुबह फतेहपुर-भगौली मार्ग के पास स्थित खैरा मानव रहित क्रॉसिंग के समीप एक अधेड़ का शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की जानकारी पुलिस का मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से वोटर आईडी मिली। जिससे उसकी शिनाख्त पृथ्वीपाल के रूप में हुई। जिसकी सुचना पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे मृतक के बडे़ बेटे मनोज ने शव की शिनाख्त की।                               

मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। लखनऊ में रहकर निजी प्रैक्टिस करता है। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है। मनोज का कहना है कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर में एक पावर प्लांट लग रहा है। जिसके कर्मचारियों ने उसमें हिस्सेदारी के नाम पर धीरे-धीरे कर उसके पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

हिस्सेदारी न मिलने पर पिता उनसे रुपया वापस मांग रहे थे। इसी संबंध में बुधवार को वे रामनगर जाने के लिए घर से निकले थे। फोन करने पर पता लगा कि उनका मोबाइल फोन कस्बा फतेहपुर में एक खाद विक्रेता के यहां चार्जिगं के लिए लगा हुआ है। शुक्रवार की सुबह हत्या की खबर फैलते ही मृतक का फोन व खाद विक्रेता की दुकान बंद है। मृतक की बाइक का भी अभी पता नही चल सका है।

इस संबंध में कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के इंदौर निवासी संतोष कुमार व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।                   

                              
फोन पर रुपए मांगते थे एक साहब!                              
मृतक के परिवारीजन व उसके साथ रहने वाले लोगों की मानें तो पृथ्वी पाल के पास एक फोन आता था। जिस पर साहब-साहब कह कर बात करता था। प्लांट में हिस्सेदारी कर पृथ्वीपाल ने एक साल पूर्व फतेहपुर स्थित एक मकान को भी लाखों में बेंच कर रुपया उन्हीं साहब को दिया था। काफी दिनों से रुपए वापस करने की बात अक्सर होती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed