फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead bodies thrown into the well

हत्या कर कुएं में फेंका शव

Wed, 17 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 17 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
dead bodies thrown into the well

चांदपुरवा गांव में बदमाशों ने प्रधान के पुत्र की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। बुधवार सुबह किशोर का शव बरामद होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन


थाना जैदपुर क्षेत्र के बरायन अहिरनपुरवा मजरे चांदपुरवा गांव के प्रधान सुंदरलाल रावत के पुत्र शिवगोविंद (13) की हत्या कर शव गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह परिवारीजनोें ने बालक के शव को कुएं मेें पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। प्रधान ने कार्रवाई के लिए अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक में जाने के लिए निकला था
प्रधान सुंदरलाल रावत ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शिवगोविंद मंगलवार रात पड़ोस के गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में जाने के लिए निकला था। सुबह जब बेटा नहीं वापस लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, जिसके बाद बच्चे का शव गांव के बाहर कुएं मेें बरामद हुआ।

चुनावी रंजिश में तो नहीं हुई वारदात!
प्रधान सुंदरलाल रावत मात्र एक वोट से गांव में चुनाव जीते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव मेें रिजर्व सीट होने के कारण सुंदरलाल को चुनाव लड़ाया गया था, जबकि उनकी प्रधानी कोई दूसरा ही करेगा। चुनाव के दौरान कई तरह के विवाद भी हुए थे।

कक्षा सात में पढ़ता था
हत्या कर मारा गया प्रधान पुत्र शिवगोबिंद कक्षा सात का छात्र था। दो भाईयों जगतपाल से छोटा शिवगोबिंद परिवार में सभी का प्रिय था। रात में प्रधान पुत्र के वापस न आने पर परिवारीजनोें ने उसकी काफी तलाश की। जिसके बाद बुधवार सुबह बड़े भाई जगतपाल ने गांव के बाहर कुएं में चप्पल पड़े देखे जिसके बाद ही बच्चे का शव बरामद हो सका है।


प्रधान पुत्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed