{"_id":"58ff8fa34f1c1b9d65c0d534","slug":"dcm-ransacked-couple-wife-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डीसीएम ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट-देवा मार्ग पर मंगलवार को शारदा नहर पुलिया अलीपुर के पास डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार दोपहर देवा कोतवाली क्षेत्र में चिनहट-देवा मार्ग पर अलीपुर गांव के पास बाइक सवार संतोष कुमार (26) व पत्नी कामिनी रावत (24) निवासी चिनहट को सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
दंपती मुंडन अवसर पर चचेरा गांव के रहने वाले जीजा रामाधार रावत के यहां जा रहे थे। दोनों का विवाह भी एक साल पहले ही हुआ है। लोगों की माने तो हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। एसओ बीडी तिवारी का कहना है कि जिस डीसीएम से हादसा हुआ है उसका चालक वाहन समेत फरार हो गया है।