फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dacoits' raid in the hut, looted Babas goods

कुटी में डकैतों का धावा, बाबा को मरणासन्न कर की लूटपाट 

Fri, 27 Oct 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

सफदरगंज के ऊधौली स्थित गंगा बाबा की कुटी पर डकैतों ने धावा बोल दिया। जहां बदमाशों ने बाबा को मरणासन्न कर तालाब के किनारे फेंक चंदन का पेड़ व कुटी में रखा सामन लूट ले गए। इस दौरान पास में ही सो रहा बाबा का बेटा जगा तो डकैतों ने उसकी भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा व उसके बेटे को जिला अस्सपताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात छह की संख्या में डकैत ऊधौली स्थित गंगा बाबा की कुटी में धावा बोल दिया। जहां बाबा रामलखन की लाठी डंडों से की पिटाई कर दी। उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूस कर तालाब किनारे फेंक दिया। उसके बाद बदमाश चंदन का पेड़ काटने लगे। जिसकी आवाज सुनकर पास में सो रहा बाबा का बेटा राम विलास जग गया जिसकी पिटाई कर बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


उसके बाद आश्रम में लगा सोलर पैनल, बैटरा, टीवी, गैस सिलेंडर व चंदन की लकड़ी आदि सामान उठा ले गए। किसी तरह गांव पहुंचे बाबा के बेटे राम विलास ने सिर के सहारे दरवाजा खटकाया। जिसके बाद घर से निकले ग्रामीण ने उसके हाथ खोलकर मुंह से कपड़ा निकला। राम विलास ने ग्रामीणों को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी जिसके बाद पहुंची पीआरबी ने सफदरगंज एसओ को घटना की जानकारी देकर घायल बाबा व उसके बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना पर एसओ सफदरगंज ने मामले की जांच कर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed