फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crocodile found near river

सूखी माइनर में निकला मगरमच्छ, हड़कंप

Sun, 29 Apr 2018 09:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 29 Apr 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found near river
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

माती के पास निकली सरसौंदी माइनर इन दिनों सूखी पड़ी है। रविवार सुबह खेत जा रहे लोग सूखी माइनर में मगरमच्छ देख घबरा गए। इसकी सूचना आसपास के गांव वालों को लगते ही उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।       

विज्ञापन



विकास खंड देवा क्षेत्र के माती के निकट शारदा सहायक से सरसौंदी माइनर निकली है। पड़ोसी गांव नरतला निवासी श्यामलाल, उदयभान व नीरज यादव रविवार की सुबह अपने खेत जा रहे थे। कि तभी सूखी माइनर से बालू उड़ते व किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुन सभी माइनर में देखने लगे। माइनर में एक बड़ा मगरमच्छ देख सभी घबरा गए और मामले की सूचना गांव वालों को दी। सूखी माइनर में मगरमच्छ होने की बात सुन उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने इसकी सूचना सौ नंबर को दी। मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने वन रेेंजर देवा को जानकारी दी। देवा रेंज के वन दरोगा टीम व जाल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन दरोगा का कहना है कि इसे लखनऊ की गोमती नदी के कुकरैल के पास छोड़ा जाएगा।        
विज्ञापन


शारदा नहर में मगरमच्छ आ जाते हैं। पानी बहने के दौरान माइनर में आ गया होगा। जब पानी खत्म हुआ तो पानी की तलाश में माइनर में आगे बढ़ता रहा। माइनर पक्की होने के कारण गनीमत रही कि बाहर निकल कर गांव की ओर तालाबों में नहीं गया। मगर को गोमती नदी में छोड़वा दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

- जावेद अख्तर, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed