फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Corporators on rampage

शिविर में अव्यवस्था पर भड़के सभासद, तोड़ी कुर्सियां व मेज

Tue, 29 Jan 2019 12:04 AM IST
anil anil Amarujala
Amarujala Published by: anil anil Updated Tue, 29 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corporators on rampage
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

समाज कल्याण विभाग द्वारा नगरपालिका परिसर में सोमवार को वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन का लाभ देने के लिए शिविर लगाया गया। कैंप में अव्यवस्था देखकर सभासद आग बबूला हो गए और कुर्सी, मेज आदि फर्नीचर तोड़ कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और समाज कल्याण अधिकारी के आश्वासन पर सभासद माने। 

विज्ञापन



नगर पालिका परिसर में सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजना का लाभ देने के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में नगरपालिका परिषद के दो कर्मचारी ही थे। समाज कल्याण विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं था और कोई भी फार्म मेज पर मौजूद नहीं था। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ लेेने के लिए आए लोगों को जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था।
विज्ञापन


शिविर में आए लोगों ने इसकी शिकायत सभासदों से की। इतना सुनते ही सभासद लामबंद हो गए और नारेबाजी करने लगे। नाराज सभासदों ने कुर्सी व मेज तोड़ डाली और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार जितेंद्र कटियार व समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने दोबारा कैंप लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि इस बार जो कैंप लगाया जाएगा उसमें लेखपाल मौजूद रहेंगे ताकि आने वाले आवेदन लेखपाल अपनी रिपोर्ट लगा सकें और उपभोक्ताओं को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप लगाने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, पंकज मिश्रा, रोहिताश्व दीक्षित, मनोज गुप्ता, आसिफ, शील प्रकाश शुक्ला आदि का कहना है कि यहां पर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही करते है इससे लोग परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed