फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cop, Inspector beaten by villagers

सिपाही, दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 17 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 17 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cop, Inspector beaten by villagers
बाराबंकी में शुक्रवार को त्रिवेदीगंज क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित इसी घर में ग्रामीणों ने सिपाही को बनाया बंधक। - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर गांव में समझौते के बाद कराए जा रहे निर्माण को रोकने पहुंची पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में घुसे सिपाही को अंदर ही बंधक बनाकर जमकर पीटा। साथ रहे दरोगा ने ग्रामीणों को धमका हाथापाई करते हुए सिपाही को छुड़ाने की कोशिश की तो भड़के ग्रामीणों ने दरोगा को भी धुन दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंधक बने सिपाही को दरवाजा खुलवा कर छुड़ाया। सिपाही व घायल दारोगा का मेडिकल कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए पक्ष की ओर से महिलाओं का आरोप लगाया कि घर में घुसे सिपाही व दारोगा ने महिलाओं से अभद्रता की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। साथ ही मारपीट की और तोड़फोड़ भी।
विज्ञापन


लोनीकटरा थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जसकरन अपने सहन की भूमि पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो इसी दौरान करीब दस बजे थाने के सिपाही सुरेंद्र यादव व एसआई रवींद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच कर दीवार का निर्माण बंद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसकरन के पुत्र नीरज द्वारा विरोध करने पर सिपाही सुरेंद्र यादव व दारोगा रवींद्र वर्मा ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए नीरज भाग कर पड़ोस में स्थित अपने चाचा संतलाल के घर में घुस गया। यहां संतलाल के पुत्र राजू से भी पुलिस की झड़प हो गई।

दोनों को पकड़ने के लिए सिपाही सुरेंद्र घर के अंदर पहुंच गया तथा वहां पर जम कर तोड़फोड़ व अभद्रता की। इसी से क्षुब्ध महिलाओं ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और सिपाही को जमकर पीटा। बाहर मौजूद एसआई रवींद्र ने सिपाही को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों को धमकाया और हाथापाई की।

जिससे ग्रामीणों ने दरोगा को भी धुन दिया। करीब आधे घंटे बाद लोनीकटरा थाने से एसआई इंतजार की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही को बाहर निकाला तथा एसआई कोसाथ लेकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सिपाही को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

पुलिस अब एक पक्ष को इस मामले में आरोपी बनाने की तैयारी में जुटी है। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने बताया कि सिपाही घर के अंदर घुस गया और महिलाओं के कपड़े फाड़े, अभद्रता कर मारपीट और तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि विवादित भूमि पर दो पक्षों में समझौते के बाद शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। उन्होंने क्षेत्र से बाहर होने की जानकारी देते हुए कहा थानस पर पहुंच कर मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

वीडियो क्लिपिंग बनाने से घबराए पुलिस वाले : बिना किसी लिखित शिकायत के दीवार ढहाने के दौरान जबरन कार्रवाई की वीडियो क्लिपिंग बनाए जाने से भड़की पुलिस के घर में घुसने से मामला बिगड़ा।

भूमि पर निर्मित दीवार को गिराने के लिए जसकरन के पुत्र नीरज को मारने-पीटने के दौरान इनका चचेरा भाई राजू मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बना रहा था। इस पर मोबाइल छीनने के लिए सिपाही उसके घर में पहुंच गया जहां महिलाओं से मारपीट होने पर उसका नेम प्लेट वहीं गिर गया। सिपाही को मुक्त करने के लिए पहुंची पुलिस को भी सिपाही के नेम प्लेट की याद नहीं आई।   


पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस वाले या ग्रामीण, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - अब्दुल हमीद, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed