फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Container upturned, two death, one injured

कंटेनर पलटा, दो की मौत, एक घायल

Thu, 12 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Container upturned, two death, one injured
बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती सफदरगंज के रसौली में हुए सड़क हादसे में घायल हनोमान। - फोटो : अमर उजाला
सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक  अनियंत्रित कंटेनर पलटने से उसमें दबकर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने में देर होने पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने कंटेनर चालक को पकड़कर मृतकोें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र में रसौली कस्बे के समीप बृहस्पतिवार की देर रात एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क पर साइकिल से जा रहे बनकुइंया गांव निवासी अजय वर्मा(55) व इनके भाई हनोमान(35) व रसौली निवासी मुकेश रावत (20) इसकी चपेट में आकर नीचे दब गया हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को कंटेनर के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान अजय वर्मा व मुकेश की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हनोमान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाए सिर्फ कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस कर्मी चले गए। इससे नाराज लोगों ने यहां हाईवे जामकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जानकारी पर पहुंचे सीओ सदर श्रीपाल यादव, एसओ कुमार ने सभी को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने दोनों मृतकोें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। वहीं हाईवे से कंटेनर हटाने के लिए मौके पर क्र्रेन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed