फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Complaint against 168 employees

168 कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर

Sun, 11 Oct 2015 11:16 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
संबंधित 168 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की सूची पुलिस को सौंपी गई है। पंचायत चुनाव में लगाए गए पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी प्रथम को नवीन सब्जी मंडी में गत तीन और चार अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन


दो दिन में आठ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बुलाया गया था। इस दौरान 168 कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर रहे। इस पर डीएम ने इन कर्मियों को अपना पक्ष रखने के लिए सीडीओ के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उसके एक सप्ताह बाद भी कोई कर्मचारी अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचा। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को इस संबंध में सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक से सूचना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी कर्मचारी अपना पक्ष रखने नहीं आया है। कर्मचारियों की इस लापरवाही को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed