{"_id":"5894cb4e4f1c1b313de84d06","slug":"code-of-conduct-violation-report-on-bjp-candidate-and-70-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी व 70 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा प्रत्याशी व 70 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घर में सभी राजनीतिक दलों के लोगों की दावत होने के मामले में पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व उनके 70 समर्थकों के खिलाफ देवा व कोतवाली नगर में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज कर दो कार सीज की गई है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी अरविंद लोधी के घर बृहस्पतिवार की रात कई राजनीतिक दलों के लोगों की दावत का आयोजन किया गया था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे उड़नदस्ता टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने इस मामले में जांच के बाद अरविंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिना परमीशन जुलूस निकालने के मामले में भाजपा प्रत्याशी हरगोबिंद सिंह व उनके 70 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
जबकि सीओ सिटी संतोष सिंह ने इस मामले में कार्रवाई से इन्कार किया है। वहीं देवा के मित्तई के पास शुक्रवार को बिना परमीशन के वाहनों का काफिला लेकर भाजपा प्रत्याशी हरगोबिंद सिंह के द्वारा चुनाव प्रचार की शिकायत की गई थी। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि इस मामले में दो कार सीज करते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।