फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   clash in Train passenger, four injured

ट्रेन में यात्री भिडे़, चार घायल

Wed, 21 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 21 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में ट्रेन पर सवार चार यात्री घायल हुए एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। जीआरपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

मंगलवार देर रात दिल्ली से बिहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में बहराइच के पखरपुर निवासी दिलशाद, शाहरुख, फैजान व कैसरगंज वासी शहनवाज ट्रेन की ऊपर की सीट पर बैठकर खाना खा रहे थे।

विज्ञापन

नीचे सीट पर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव के रहने वाले सलमान व शकील बैठे थे। ऊपर से खाना खाते समय कुछ खाना इन दोनों के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जब ट्रेन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो सलमान व शकील ने अपने साथियों को वहां बुला कर बहराइच वासी चारों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

ट्रेन जब रामनगर के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने सभी घायलों को नीचे उतारा। घायलों में शहनवाज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

बुढ़वल के जीआरपी चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घटना फतेहपुर की है, जो सीतापुर जिले की जीआरपी का क्षेत्र है।

कहा मामले की जांच की जा रही है और इसमें रिपोर्ट दर्ज करने का काम सीतापुर जीआरपी के द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed