आरोपी एसओ व एसआई को बर्खास्त करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एक पत्रकार की मां को थाने में जिंदा जलाने की वारदात के बाद हर किसी में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न दलों के लोग पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार से 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग करने के साथ ही आरोपी थानाध्यक्ष व एसआई को बर्खास्त करने की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस की हिटलर शाही के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर एसपी का घेराव किए जाने की बात कही है। अमर उजाला ने जब जिले के भाजपा व कांग्रेस सांसद और बसपा के नेताओं से बात की तो सभी ने कुछ इस तरह से अपनी अपनी बातें रखी।
फोटो-06 बीआरबी 43 पी
आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें
सपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। कोठी थाने में एसओ द्वारा महिला को जिंदा जलाने की घटना बहुत भयावह है। कानून से अपराधियों में भय की बात कौन करे अब कानून के रखवालों से डर लगता है। आरोपी थानेदार और दरोगा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलकर प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था से अवगत कराऊंगी।
प्रियंका रावत, सांसद
बाक्स-
फोटो-06 बीआरबी 44 पी
निरंकुश हो गए थानेदार
समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है और थानाध्यक्ष तानाशाह। कोठी थाने की घटना उसी तानाशाही का नतीजा है जिसके लिए यहां के एसओ व एसआई सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। पत्रकार की मां का उच्चस्तरीय इलाज प्रशासन व सरकार सुनिश्चित करें। जिले की पुलिस सिर्फ सत्तापक्ष के नेताओं के लिए काम कर रही है उसे आम जनता से कोई मतबल नहीं है।
डॉ. पीएल पुनिया, सांसद
फोटो-06 बीआरबी 45 पी
थानेेदार को बर्खास्त करें
इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। पत्रकार की मां के साथ कोठी थाने में जो वारदात हुई है वह काफी भयानक है। कहा इस मामले में दोषी एसओ व एसआई को निलंबन के बजाए बर्खास्त कर उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस की मनमानी से हर कोई परेशान है। पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा तीस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। जब आज हमारी मां ही असुरक्षित है तो भला कोई खुश कैसे रहेगा।
सुरेशचंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
एसपी का घेराव करेंगे शिवसेना कार्यकर्ता
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने कार्यालय पर बैठककर पत्रकार की मां को कोठी थाने मेें जिंदा जलाने के मामले में एसपी का घेराव करने की रणनीति बनाई। संगठन के जिला प्रभारी मनोज विद्रोही ने कहा कि 8 जुलाई को शिवसेना कार्यकर्ता एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदेश महामंत्री किशनलाल रावत ने कहा कि मामले में आरोपी एसओ व एसआई को बर्खास्त किया जाए।
थानेदार को बर्खास्त करें
भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के सह सचिव रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि आज के समय में पत्रकार ही सबसे निरीह हो गया है। कहा अभी कुछ दिन पूर्व सत्तापक्ष के एक विधायक के भाई पर गंभीर आरोप लगे पर किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे पूछताछ करने की हिम्मत नहीं जुटाई। लेकिन एक पत्रकार के निर्दोष पिता को पुलिस 24 घंटे से भी ज्यादा थाने में अवैध हिरासत में बैठाए रखी और जब उसकी पत्नी थाने गई तो उसके साथ रेप का प्रयास कर जिंदा जला दिया गया। इस मामले में तुरंत थानेदार को बर्खास्त कर रासुका लगाई जाए।