फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Caught 'Munnabhai' in Madrassa board exams

मदरसा बोर्ड परीक्षा में पकड़ा ‘मुन्ना भाई’

Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Caught 'Munnabhai' in Madrassa board exams
बाराबंकी में सोमवार को नेबलेट काॅलेज में परीक्षा देते मदरसा के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन परीक्षा केंद्र इरम इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। डीआईओएस द्वारा पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी अपने बड़े भाई की जगह कामिल द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से 12 केंद्रों पर शुरू हुई। इसमें मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं हो रही हैं।   परीक्षा में कुल 7044 परीक्षार्थी शामिल किए गए हैं। केंद्र इरम इस्लामियां इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कामिल द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को डीआईओएस ने धर दबोचा। वह अपने बड़े भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। बड़ा भाई मदरसा दारुल    उलूम पीरबटावन का छात्र है।


डीआईओएस रामशरण सिंह ने पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्र के लॉग बुक में भी लिखा और केंद्र व्यवस्थापक को इस छात्र के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed