{"_id":"589df2a74f1c1b7b0d378b1a","slug":"cattle-thief-killed-by-villagers-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के रईया गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई कचिया शराब और मौके पर पहुंची पुलिस।
क्षेत्र के महोलिया मजरे फकीरेशाह का पुरवा गांव में मवेशी चुराने गए एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। जबकि इसका एक साथी लोगों के चुंगल से बचकर भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
कोतवाली देवा क्षेत्र के महोलिया मजरे फकीरेशाह का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दो युवक मवेशी चोरी करने की फिराक में पहुंचे थे। गांव में एक जगह पर बंधे मवेशी खोल रहे युवकों को ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक चोर तो बचकर भाग निकला लेकिन दूसरे को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व लात-घूसों से इतनी पिटाई कर की, कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गांव के चौकीदार ने शुक्रवार की सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। एसओ बीडी तिवारी का कहना है कि मवेशी चोरी करने आए एक युवक की पिटाई के चलते मौत हो गई है। मृतक की की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नसीम (40) पुत्र बाबू के रूप में हुई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आए दिन मवेशी चोरी होने से आक्रोशित हुए लोग
जिले के देवा, कुर्सी, फतेहपुर, सफदरगंज, रामनगर समेत कई थाना क्षेत्र में सक्रिय मवेशी चोर आए दिन किसी न किसी का मवेशी खोल ले जाते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिसके चलते लोगाें में आक्रोश व्याप्त रहता है। देवा इलाके में ग्रामीणों की सक्रियता व आक्रोश का ही नतीजा है कि एक मवेशी चोर को जान गंवानी पड़ी है।