फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BSP leader firing spread panic

बसपा नेता ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 31 Jan 2016 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्लाटिंग पर लगे पेड़ को उखाड़ने के विवाद में बसपा नेता ने समर्थकों के साथ विपक्षियों पर हमला बोल दिया और लाइसेेंसी व अवैध असलहों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान दोनों पक्ष में हुए विवाद को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करवाया। पुलिस ने बसपा नेता व उसके समर्थकों समेत दोनों पक्षों के खिलाफ कई संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा गांव के पास बसपा नेता व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी (प्रत्याशी) आरपी सिंह की प्लाटिंग चल रही है। प्लाटिंग में बनी सड़कों के किनारे बसपा नेता द्वारा पेड़ लगवाए गए हैं। शनिवार की रात किसी ने यहां लगे पेड़ तोड़ डाले। यहां के रहने वाले कय्यूम पुत्र शमीम का आरोप है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे बसपा नेता समर्थकों के साथ अरमसंडा पहुंचे और कहा कि यह पेड़ उनके द्वारा ही तोड़े गए हैं। इसी के बाद बसपा नेता ने यहां पर वैध व अवैध असलहों से अपने सर्मथकों के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोलियां चलने की आवास से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और इस बीच यहां पर कय्यूम पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और दोनोें पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत करा विवाद खत्म करवाया।
विज्ञापन


कय्यूम का आरोप है कि बसपा नेता द्वारा प्लाटिंग करने के नाम पर ग्राम सभा की जमीन कब्जा किया गया है इसी के लिए वह यहां के लोगों को आए दिन धमकी देते हैं। वहीं बसपा नेता ने पुराने विवाद के चलते कय्यूम द्वारा फर्जी आरोप लगाने की बात कही है। फायरिंग उनकी तरफ से की गई है। दोनाें पक्षों ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने बसपा नेता समेत दो नामजद व करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी, फायरिंग करने सहित कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष में कय्यूम समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं चार दिन से घर से नहीं निकला हूं। मेरे ऊपर फायरिंग करने का आरोप निराधार है। कय्यूम ने मुझे किसानों की जमीन का फर्जी बैनाम करा दिया था। जिसका बाद में मैंने मुकदमा लिखाया और वो जेल भी जा चुका है। उसी रंजिश में गलत आरोप लगा रहा है। उसने जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग किया।

- आरपी सिंह, बसपा प्रत्याशी

अमरसंडा गांव में बसपा नेता आरपी सिंह ने अपने समर्थकोें के साथ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई है। जिन असलहों से फायरिंग हुई है वे अवैध है या लाइसेंसी, इस बात की जांच की जा रही है। यहां पर दोनाें पक्षों में विवाद हुआ था जिस पर पुलिस ने दोनाें पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- बृजेश पांडेय, एसओ कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed