फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brother killed to sister

भाई ने बहन को मार डाला

Fri, 13 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 13 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brother killed to sister
अफसाना बानो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के करीमगंज गांव में पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन को खेत में फ ाड़वे से काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी भाई को पुलिस ने गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। लड़की की बारात 30 मई को आनी थी। जिसके लिए एकलौता भाई ही शादी का पूरा इंतजाम कर रहा था। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलछत केकरीमगंज गंाव में शुक्रवार को दिन में पिपेरमिंट की मेड़ाई कराने गई बहन अफसाना बानो (20) को उसके ही सगे भाई ने फावड़े से सिर पर वार कर काट डाला। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद  बहन के शव को खेत में छोड़ कर भाई भाग निकला। घटना के कई घंटे बाद पुलिस को खेत में काम कर रहे किसानों द्वारा सूचना मिली कि खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब शिनाख्त कराई तो वह करीमगंज के मरहूम मासूम अली की पुत्री अफसाना बानो के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब मामले की जांच करना शुरू की तो पता चला मृतका का एकलौता भाई आशिक अली पुत्र मासूम अली ने इसको मार डाला है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवती की मां शकीरा बानो की तहरीर पर हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

खुद ही कर रहा था शादी का इंतजाम
चार बहनों में तीन बहनों की शादी हो गई थी। मृतका अफसाना बानो की शादी 30 मई को होनी थी। जिसकी तैयारियां भाई आशिक अली खुद कर रहा था। चार बहनों में अकेले भाई ही पूरे घर व किसानी के  काम को देखता है। आरोपी भाई की भी शादी हो चुकी है। सिर्फ  आखरी बहन की शादी करने के इंतजाम कर रहा था। 


भाई बोला, कोई पछतावा नहीं है
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी भाई ने बताया की उसकी बहन का पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मैंने कई बार बहन को समझाया भी लेकिन बहन ने उससे मिलना नहीं छोड़ा। उसकी शादी भी इसी महीने होने वाली थी। इससे हमारे परिवार की बदनामी हो रही थी। जिसको लेकर मैं गुस्से को बर्दाश्त नहीं कर पाया और बहन को खेत में अकेला पाकर फावड़ेे से काट डाला। मुझे कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed