{"_id":"5920871d4f1c1b791af227d7","slug":"boy-kidnapped-and-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को अगवा कर किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को अगवा कर किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 20 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से जा रहे एक बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव निवासी तेरह वर्षीय बालक शुक्रवार की दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल से माती बाजार जा रहा था। तभी गांव के थोड़ी दूर जाकर एक हरे रंग की कार सवार युवक ने बालक को रोककर उसे जबरन कार में बैठा लिया। आरोपी ने बालक को सीट बेल्ट में बांध दिया व उसे लेकर लखनऊ की ओर चला गया।
इस बीच सुनसान जगह पाकर आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया व देर शाम उसे जनपद लखनऊ के कोतवाली चिनहट क्षेत्र के अपट्रान पुलिस चौकी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। होश आने पर बालक की चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने इस बारे में उसके परिवारीजनों को जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ कुकर्म करने के बाद जमकर पिटाई भी की।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। देवा एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि जहां पर बच्चे को आरोपी छोड़कर भागा था वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।