फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of young man found in pond

युवक का तालाब में मिला शव

Fri, 14 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 14 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए एक सप्ताह से ससुराल में रह रहे एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। नित्यक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां ने बहू पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है।  
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर दरवेशपुर निवासी रामसुचित (24) पुत्र छोटी गौतम इलाज के लिए बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मैलारायगंज अपनी ससुराल पांच दिन पूर्व गया हुआ था। गुरुवार शाम खाना खाने के बाद युवक घर से घूमने निकला था देर रात वापस न लौटने पर परिवारीजन उसकी तलाश आसपास की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। खेत की तरफ निकले ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी मृतक के ससुर बहादुर को दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जमा हो गई। मृतक की पत्नी शिवदेवी ने बताया कि उसके पति पेट की बीमारी से ग्रसित थे। इसलिए इलाज कराने के लिए यहां आए थे। वह तालाब की ओर क्या करने गए हुए थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं मृतक की मां छोटकी पत्नी छोटी गौतम ने अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।  मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह यादव, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed