{"_id":"59da58984f1c1bda538b6450","slug":"body-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे परिवारिक कलह की बात कही जा रही है। मसौली थाना क्षेत्र के डड़ियामऊ गांव निवासी तिरमोहन (45) रविवार की दोपहर अपने घर से निकले थे।
विज्ञापन
इसके बाद उनका शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई की। एसओ झाझनलाल सोनकर का कहना है कि परिवारिक विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाई है किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
