{"_id":"69c792b8c7d8c99624033491","slug":"barabanki-a-man-was-beheaded-in-broad-daylight-over-a-dispute-creating-panic-in-the-area-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: आपसी विवाद में दिनदहाड़े सिर काटकर अलग किया, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki: आपसी विवाद में दिनदहाड़े सिर काटकर अलग किया, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:09 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
युवक की सिर काटकर हत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके में शनिवार को दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई। परसवाल गांव के पास दिनदहाड़े एक बर्फ विक्रेता की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पारा बेहटा गांव निवासी बबलू (21) रोज की तरह शनिवार दोपहर बर्फ बेचने निकले थे। इसी दौरान परसवाल गांव के पास उनकी वहां के निवासी शंकर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शंकर ने धारदार हथियार से हमला कर बबलू का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
वारदात इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन