फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ATM card is removed from the account of the three hundred soldiers turned PAC

एटीएम कार्ड बदल पीएसी सिपाही के खाते से निकाले तीन लाख

Thu, 17 Dec 2015 10:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जिले में पीएम कमांड कार्यालय में तैनात एक सिपाही का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उसके बैंक खाते से जालसाज ने तीन लाख रुपये निकाल लिए। सिपाही को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मामले में कार्रवाई के लिए सिपाही द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाले ओमप्रकाश मिश्रा पीएसी में लखनऊ हेड सेंट्रल कमांड कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर मेें बताया गया है कि वह बीते 23 नवंबर को किसी काम से बाराबंकी शहर आया था। यहां पर सिपाही देवा तिराहा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने लगा। काफी देर तक जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम के पास आए एक युवक ने सिपाही से कहा कि वह उसकी मदद कर देगा। उस दौरान जालसाज ने सिपाही का एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीएसी सिपाही लखनऊ वापस चला गया। इस बीच सिपाही के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। चार दिसंबर को जब सिपाही बैंक गया और तीन लाख रुपये निकालने के लिए अपना खाता चेक किया तो उसे पता चला कि उसके खाते में सारा पैसा निकल चुका है। सिपाही की माने तो उसके खाते मेें तीन लाख रुपया ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद जब सिपाही ने पूरी जानकारी की तो पता चला कि किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर लखनऊ व बाराबंकी शहर में अलग अलग जगहों में एटीएम से पैसा निकाला है। सिपाही ने इस मामले की शिकायत बाराबंकी पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed