फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asking ATM code purchased 91 thousand goods

एटीएम कोड पूछ ` 91 हजार की खरीदारी की

Fri, 06 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 06 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Asking ATM code purchased 91 thousand goods
ऑनलाइन शॉपिंग
साइबर अपराधियों ने कोठी डीह निवासी एक महिला से उसका एटीएम कार्ड बंद होने की बात बताकर पासवर्ड पूछा और उसके खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर कर डाली। मोबाइल पर इस खरीदारी का मैसेज आने पर मामले की जानकारी हुई तो महिला ने अपने पति के साथ बैंक व थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठी डीह निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि पत्नी के साथ उसका भारतीय स्टेट बैंक में ज्वाइंट खाता है। खाते का एटीएम कार्ड उसकी पत्नी के नाम है। शुक्रवार सुबह पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करनेे वाले ने पत्नी से बताया कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। पासवर्ड बताने के बाद ही शुरू होगा। जैसे ही महिला ने पासवर्ड बताया कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 91 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी का मैसेज आ गया। मैसेज की बात महिला ने अपने पति से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज देख बलवंत व उसकी पत्नी के होश उड़ गए। बैंक जाकर खाते की जानकारी ली तो 91 हजार रुपये गायब की सूचना मिली। पीड़ित ने बैंक में शिकायत कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उसके बाद कोतवाली जाकर जालसाज का फोन नंबर दिया और केस दर्ज कराया। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि साइबर अपराध का मामला है, केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed