फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Arrested three gangsters

ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन बदमाश बंदी

Sat, 04 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 04 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arrested three gangsters
- फोटो : Demo pic
जिले में शनिवार को वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन बदमाशों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्तों में दिलशाद  व अब्दुल रऊफ निवासी भिटौलीकला थाना सतरिख, नवल किशोर मिश्रा निवासी खैरा कोतवाली फतेहपुर शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि वह सब अपने पास मास्टर चाबी रखते हैं। जिससे आसानी से लॉक खोलकर गाड़ी चुरा ले जाते हैं।

इसके बाद आरोपी किसी स्टैंड पर बाइक जमा कर देते थे, उसके दो-तीन दिन बाद स्टैंड से बाइक लेेकर घाघरा के तलहटी क्षेत्रों में ले जाकर 5-6 हजार रुपये में बेच देते थे। दिलशाद पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। बदमाश पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने वाले के पास मिला तमंचा : मालूम हो कि  तीन से शहर के व्यापारी गुप्तारनाथ जायसवाल से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को क्राइम ब्रांच व नगर कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी अनुपम जयसवाल पुत्र देवनारायण जायसवाल निवासी सेठमऊ थाना सतरिख के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल व प्रयुक्त किया गया फर्जी आईडी का सिमकार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed