{"_id":"5b75c6b442c79205e8078f64","slug":"91534445236-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट
- दरियाबाद थाना क्षेत्र की घटना
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। एक सेल्समैन से तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख की नकदी लूट ली और भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
सुमेरगंज कस्बा निवासी व्यापारी निर्मल वैश्य की साबुन एजेंसी है। बृहस्पतिवार को इनकी दुकान का सेल्समैन अमित कुमार छोटा हाथी वाहन से चालक राहुल व उमाकांत के साथ दरियाबाद कस्बे में मॉल सप्लाई करके लौट रहे थे। तभी अकबरपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वाहन रुकवा कर तमंचे के बल पर सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायन पांडेय के अनुसार जल्द ही घटना का खुलासा होगा।