फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   9 police man's of Mati police outpost send to line

माती चौकी के नौ सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 03 Sep 2015 10:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के बाद एसपी अब्दुल हमीद ने माती पुलिस चौकी का
विज्ञापन
पूरा स्टाफ ही बदल दिया है। यहां के 9 सिपाहियों को कप्तान ने लाइन हाजिर किया है। माती में नया स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है।

देवा कोतवाली में हिरासत में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने माती पुलिस चौकी फूंक दी थी। इस घटना के बाद अब एसपी ने यहां के सारे स्टाफ को ही हटा दिया है। पुलिस चौकी पर तैनात रहे चर्चित सिपाही प्रभूनाथ यादव को निलंबित किया गया है।

वहीं पर यहां पर तैनात रहे सिपाही राजेंद्र सिंह बिष्ट, लल्लू सिंह, प्रदीप सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अरविंद सिंह, वीरेंद्र चौधरी, अशोक यादव, रणजीत सिंह व दीनबंधु सिंह को कप्तान ने लाइन हाजिर किया है। वहीं, मोहम्मदपुर खाला के छेदा चौकी प्रभारी सर्वेंद्रनाथ यादव को माती पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गोबिंद सिंह, अजीत, मुनीराज सरोज, विनोद पांडेय, सुबेदार सिंह, राम कुमार, देवेंद्र व ज्ञान प्रकाश अस्थाना को माती पुलिस चौकी में तैनाती दी गई है। वहीं, पुलिस लाइन से ही सिपाही रमेश चंद्र को क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम में भेजा गया है। शहर के आवास विकास चौकी प्रभारी सतीश सिंह को कप्तान ने यहां से हटाते हुए बड्डूपुर थाने भेजा है। वहीं, बड्डूपुर थाने से राजनाथ यादव को आवास विकास का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने फूंका एसपी का पुतला फूंका
जिले में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर हर किसी में आक्रोश फूटने लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी अब्दुल हमीद का पुतला फूंककर उन्हें जिले से हटाने की मांग की। 

सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि जिले के एसपी की लापरवाह पूर्ण कार्यशैली से आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सांसद ने एसपी को हटाने तक प्रदर्शन जारी रखे जाने की बात कही।

भाजपा नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कप्तान महज सत्तापक्ष के कुछ लोगों के इशारे पर काम करते हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर सांसद के मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, हर्षित वर्मा, रमेश, वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे। कप्तान का पुतला फूंक रहे भाजपाइयों से पुलिस की झड़प भी हुई।

पुलिस बर्बरता की मजिस्ट्रेटी जांच

देवा कोतवाली की माती पुलिस चौकी मेें आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस बर्बरता मामले की भी मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच एसडीएम सदर नीलम यादव द्वारा की जाएगी। डीएम ने कहा कि जांच में यदि कोई भी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


‘पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो मुकदमा’
देवा कोतवाली पुलिस हिरासत में मरने वाले युवक के परिवारीजनों को पचास लाख रुपये का मुआवजा व माती पुलिस चौकी में आगजनी के बाद कई गांवों में पुलिस के उत्पात से हुए नुुुकसान व महिलाओं से छेड़छाड़ आदि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने, व जिले के एसपी अब्दुल हमीद को यहां से हटाने समेत कई मांगों को लेकर बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम योगेश्वर राम मिश्र को सौंपा है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र गौतम, सुरेद्र सिंह वर्मा, हफीज भारती, एडवोकेट आरपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed