फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पूर्व प्रधान पर झोंका फायर, बाल बाल बचे

पूर्व प्रधान पर झोंका फायर, बाल बाल बचे

Thu, 20 Dec 2018 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर झोंका फायर, बाल बाल बचे
पूर्व प्रधान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

क्रासर
- देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरिया का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवा(बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरिया के पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो लोगों ने उस पर हमला किया जब वह बाजार जा रहे थे। इस हमले में बाल बाल बचने के बाद पूर्व प्रधान ने देर शाम पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी व पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही राजकुमार यादव व उनके भाई ने बुधवार को उनके ऊपर उस वक्त असलहे से फायर कर दिया। जब वह बाइक से अपनी मार्केट जा रहे थे। हालांकि इस हमले में पूर्व प्रधान बाल बाल बच गए। बाद में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed