{"_id":"59c6a9234f1c1be4738b6418","slug":"81506191651-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे दो छात्रों के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रहे दो छात्रों के अपहरण का प्रयास
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों के अपहरण का प्रयास किया गया। छात्रों के शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी आशू(13) पुत्र सुनील कुमार व रितेश(11) पुत्र रामू एक स्कूल में कक्षा 9 व 6 के छात्र है। शनिवार की दोपहर यह दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद एक साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जहांगीराबाद नहर पुल के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा व दोनों छात्रों को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। दोनों छात्रों ने जब शोर मचाया तो आस पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में कार्रवाई के लिए छात्रों के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत किया है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।