फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8 crooks arrested

दो हिस्ट्रीशीटर समेत 8 शातिर गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
8 crooks arrested
अरेस्‍ट
क्राइम ब्रांच और कुर्सी पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 8 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 50 सोलर पैनल जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये, दो तमंचा, कारतूस, बाइक व पिकप और सात मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है। एसपी अब्दुल हमीद ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि जनपद में विभिन्न जगहों से सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच व कुर्सी पुलिस की टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी के 50 सोलर पैनल जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये, दो तमंचा, कारतूस, बाइक व पिकप और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पकडे़ गए चोरों में शिवकुमार, विनोद, इसराइल, तीरथ पासी सभी निवासी ग्राम किठूरी थाना सफदरगंज व प्रमोद लोनिया निवासी शेरअली का पुरवा कोतवाली बदोसराय, हरिश्चंद्र निवासी टेसुआ सलेमचक थाना जैदपुर, भुल्लू निवासी ग्राम तुलाकापुरवा मजरे सनौली कोतवाली रामसनेहीघाट, लल्लू निवासी ग्राम अंबर परवा मजरे हड़हा थाना टिकैतनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed