फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को चाकूओं से गोदा, गंभीर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को चाकूओं से गोदा, गंभीर

Fri, 19 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को चाकूओं से गोदा, गंभीर
देवा(बाराबंकी)। भाभी के साथ खेत जा रही एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर दोनों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। साथ में भाभी की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिवारीजनों ने लहूलुहान किशोरी को सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी बृहस्पतिवार की रात अपनी भाभी के साथ खेत जा रही थी। इसी दौरान गांव में एक सुनसान जगह पर पहले से ही घात लगाए बैठे वीरेंद्र यादव व जीतेंद्र ने मौका पाकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दबंगों के इस कृत्य का किशोरी व उसकी भाभी ने जोरदार विरोध किया। इस पर भड़के वीरेंद्र व जितेंद्र ने चाकू से किशोरी के गले, मुंह, हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान भाभी ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी दूर धकेल दिया।
विज्ञापन


हमलावर किशोरी पर तब तक चाकुओं से हमला करते रहे जब तक उन्हें यह इत्मीनान नहीं हो गया कि वह मर चुकी है। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। भाभी के शोर मचाते हीगांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचे जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि देर रात पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed