फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   6.5 crore fraud in wheat procurement

गेहूं खरीद में 6.5 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Fri, 20 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 20 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
6.5 crore fraud in wheat procurement
wheat
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने गुरुवार को बाराबंकी के पल्हरी सफरदगंज स्थित अली अफजल फ्लोर मिल पर टैक्स चोरी के सिलसिले में छापामारी की। इस छापामारी में फ्लोर मिल की 6.5 करोड़ रुपये की गेहूं खरीद का फर्जीवाड़ा उजागार हुआ है।
विज्ञापन


मालिकों ने टैक्स चोरी करने के लिए यह गेहूं यूपी से खरीदा लेकिन दस्तावेज में उसे एमपी के छतरपुर मंडी से खरीदना दर्शाया। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर गेहूं खरीद के दस्तावेज जब्त कर लिये गए हैं। 
विज्ञापन


एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर अनंजय कुमार राय ने बताया कि फ्लोर मिल पर छापामारी से पहले होमवर्क किया गया था। इस छापामारी में प्रवर्तन एवं एसआईबी अफसरों ने जांच की। जांच में पाया गया कि फर्जी तरीके से तैयार किये गये मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टर, मंडी समिति एवं धर्मकांटा के दस्तावेज को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरी जांच में फ्लोर मिल मालिक ने 6.5 करोड़ की गेहूं की खरीद एमपी में दर्शाकर करीब 25 लाख रुपये की टैक्स चोरी की है। मिल मालिक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। उधर सूत्र बताते कि यह फ्लोर मिल फैजाबाद जोन के बाराबंकी जनपद में आता जिसको इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नजर नहीं आया। इस छापामारी में जाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर बीबी सिंह शामिल थे। 


छतरपुर गई थी जांच करने टीम
सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर विवेक कुमार उपाध्याय ने 12 जनवरी को गेहूं लदे ट्रक को पकड़कर जांच की तो घालमेल पाया गया था। ड्राइवर ने जो प्रपत्र पेश किये उसमें गेहूं बेचने वाला व्यापारी रामराजा ट्रेडर्स हरपालपुर छतरपुर मध्य प्रदेश के थे। इस असिस्टेंट कमिश्नर ने छतरपुर पहुंचकर ट्रेडर्स एवं मंडी समिति जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि फ्लोर मिल ने वर्ष 2016-17 में मात्र 13.97 लाख रुपये का गेहूं खरीदा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed