{"_id":"5b478d8e4f1c1b05278b62fb","slug":"51531415950-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ बांधने गए किसान का खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ बांधने गए किसान का खेत में मिला शव
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड़ बांधने गए किसान
का खेत में मिला शव
- हड़ताल की बात कह जांच को नहीं गया लेखपाल
फोटो-38
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। मेड़ रखने गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके खेत में पड़ा मिला। खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना किसान के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंची मृतक के परिवारीजनों ने राजस्व विभाग व पुलिस को सूचना दी। हड़ताल होने की बात कह हलका लेखपाल में जांच करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम कुदवापुर निवासी किसान कल्लू (36) पुत्र दुबरे गुरुवार को खेत में मेड़ रखने के लिए फावड़ा लेकर निकला था। खेत में किसान की काम करते समय अचानक मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दी। मृतक की पत्नी सीतापति का कहना है की वह करीब दो बजे खेत में धान लगवाने के लिए मेड़ रखने गए थे। पीड़िता ग्राम प्रधान की मदद से राजस्व विभाग व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब कल्लू खेत की मेड़ रख रहा था तभी किसी जहरीले सांप ने काट लिया था जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। ग्राम प्रधान जिबोध मिश्रा ने बताया कि लेखपाल को सूचना दी गई तो उसने हड़ताल होने की बात कहते हुए आने से मना कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद किसान की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
बाक्स-
बेसहारा हो गया परिवार
किसान कल्लू की मौत होने की सूचना पर उसकी पत्नी व चार बच्चों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी सीमापति के अलावा रामअचल (11), सरिता (9), सविता (7) व रीता (5) का रो रोकर बुरा हाल था। घर के मुखिया की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया।
विज्ञापन
वर्जन-
किसान की मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को जो भी संभव होगी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
- संतोष कुमार, एसडीएम हैदरगढ