{"_id":"596125874f1c1b083d8b47d5","slug":"51499538823-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, छह घायल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थानाक्षेत्र के ग्राम शहाबपुर के मोहल्ला कटरा में पुराने विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुईं। इसमें तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गांव शहाबपुर के मोहल्ला कटरा के नट बरादरी में शनिवार की देर शाम रंजिश के चलते नूरुद्दीन व हीरा सिंह के बीच कहा सुनी हो गई। हीरा सिंह के पक्ष के लोगों ने नूरुद्दीन पर आरोप लगाया कि वह जब बंगाल से वापस आता है तो जादू टोना कर उनके परिवार को परेशान करता है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ता रोकने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे निकल आये और मारपीट होने लगी। इसमें नूरुद्दीन ,शफाउद्दीन, रफी अहमद, नियमतुल पत्नी रफी अहमद, रेहाना पत्नी नुसरत अली व दूसरे पक्ष की नसीमा बानो व दो अन्य लोगों को चोटें आयी है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। घायलों में नूरुद्दीन की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।