फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कालोनी की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

कालोनी की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Sun, 11 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
कालोनी की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी का मामला
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी स्थित कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले गोलू (22) पुत्र अच्छू शुक्रवार की रात कॉलोनी की चौथी मंजिल पर सोने गया था। तभी देर रात अचानक पैर फिसलने से गोलू नीचे आ गिरा। सुबह के समय जब लोग सो कर उठे तो देखा गोलू का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि युवक की मौत छत से गिरकर हुई है। मामले में पुलिस से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed