फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद

Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद
तीन शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन लाख के जेवर बरामद

फोटो-34
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर व ग्रामीण इलाकों में चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब तीन लाखके जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि मसौली एसओ विवेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ रसौली रेलवे क्रासिंग के पास से मंगलवार की देर रात तीन शातिर बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमरदीप निवासी मोहल्ला दशहराबाग कोतवाली नगर, सिराज अहमद निवासीर सूरतगंज व इनायत निवासी लालपुर करौता मोहम्मदपुर खाला शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, दो कारतूस व चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद हुए। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक व करीब तीन लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवरात भी मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि लखपेड़ाबाग निवासी संजय सोनी इनसे चोरी का माल खरीदने के साथ ही एडवांस में पैसे भी देता है। पुलिस अब व्यापारी पर भी कार्रवाई करेगी। जबकि इस गिरोह के दो आरोपी मेराज अहमद निवासी सूरतगंज व सर्राफा व्यापारी संजय सोनी फरार चल रहे हैं। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की दर्जनों वारदात कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed