फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मंजीठा में तेंदुए ने सियार को बनाया निवाला

मंजीठा में तेंदुए ने सियार को बनाया निवाला

Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंजीठा में तेंदुए ने सियार को बनाया निवाला
मंजीठा में तेंदुए ने सियार को बनाया निवाला
विज्ञापन


हरख (बाराबंकी)। शहर के नबीगंज, चंदवारा के बाद बुधवार देर रात सतरिख थाना अंतर्गत मंजीठा गांव में तेंदुए ने सियार को निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने तालाब से कुछ दूर पर एक तेंदुआ के पगचिह्न व सियार का क्षतविक्षत शव देखा। उसके बाद से वह दहशत में हैं। दो शावकों सहित तेंदुए को ग्रामीणों ने देखने का दावा करते हुए डॉयल सौ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में कॉबिंग की। लेकिन तेंदुए व दोनों शावकों का पता नहीं चला।
मंजीठा गांव के बाहर स्थित चुलिया आदर्श तालाब पर गांव के ही अमित वर्मा व मुन्ना बुधवार देर रात शौच के लिए गए थे, कि अचानक तालाब की झाड़ियों से उनको कुछ आवाज सुनाई दी। टॉर्च लगा कर देखा तो शावकों समेत तेंदुआ बैठा था। तेंदुए को देखते ही शोर मचाते हुए दोनों गांव की ओर भागे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में मंजीठा, देवकहा, पारा कुंवर, पाटमऊ व बखरी आदि के लोग मौके पर लाठी डंडा लेकर इकट्ठे हो गए। सतरिख पुलिस व पीआरबी के साथ ग्रामीणों ने कॉबिंग की परंतु तेंदुआ नहीं मिला। उसके पदचिह्नों के निशान तालाब पर देखे गए व गांव के बाहर बनी मस्जिद के पास सियार का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों में तेंदुआ होने की दहशत फैल गई। गुरुवार को दिन में ग्रामीण मवेशी व बच्चों की निगरानी बढ़ा दी और झुंड बनाकर खेतों में काम के लिए आते जाते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

-
नबीगंज, बासां व मंजीठा कहीं पर भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना नहीं मिली। मंजीठा से सूचना मिलती तो टीम भेजी जाती। अगर सूचना मिलेगी तो मौके पर जाकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम सिंह सचान, रेंजर नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed