{"_id":"f382929e8f971fc903f2732baf741681","slug":"4-million-deceived-by-false-promises-of-a-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख ठगे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों ने नौकरी का झांसा देकर शहर के एक गांव निवासी युवक पर चार लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई को कहा है।
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के मेंहदीपुर निवासी ताराचंद, रामभरत व रामप्रताप ने सोमवार को शहर कोतवाली मेें प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के ढकौली निवासी कृष्णकुमार शुक्ला ने करीब एक साल पहले इन तीनों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग चार लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि कई बार कृष्णकुमार से पूछा गया कि नौकरी के मामले में क्या हुआ तो उसमें गोलमोल जवाब मिलता रहा।
इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। काफी प्रयास करने के बाद जब पैसा वापस नहीं मिल सका तो पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है पता करवाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।