{"_id":"5c5c2df1bdec22736d6a152a","slug":"21549544945-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई कर बोलेरो सवार छीन ले गए नगदी, मोबाइल व अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई कर बोलेरो सवार छीन ले गए नगदी, मोबाइल व अभिलेख
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाराबंकी मार्ग पर बोलेरो पर सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर युवक से नकदी मोबाइल फोन व अन्य अभिलेख छीन लिया। पीड़ित ने कोठी थाना पुलिस से घटना की शिकायत की है।
असंद्रा थाने के मेनहुआ गांव निवासी अमित तिवारी मंगलवार की रात बाराबंकी से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बताया कि रसूलपुर गांव के पहले ईंट-भट्ठा के निकट पीछे से आई बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिर गए। बोलेरो सवार सात आठ बदमाशों ने मारपीट कर जेब में रखे 35 सौ रुपए नकद मोबाइल फोन व चार एटीएम कार्ड सहित कई अन्य अभिलेख छीनकर भाग निकले।
रात को घटना की शिकायत पर सौ नंबर पुलिस ने मौके पर जांच की। पीड़ित अमित ने घटना की शिकायत रात को ही कोठी थाना पुलिस से की। कोठी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया पुलिस के पास रात में लूट की घटना की कोई शिकायत नहीं है।