फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मारपीट में जख्मी हुए युवक ने दम तोड़ा

मारपीट में जख्मी हुए युवक ने दम तोड़ा

Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में जख्मी हुए युवक ने दम तोड़ा
मारपीट में जख्मी हुए युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

- दरियाबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव की वारदात
दरियाबाद (बाराबंकी)। एक सप्ताह पूर्व हुए मारपीट में जख्मी हुए युवक ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध गैर इदारतन हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

मामला घाघरा नदी के उस पार थाना क्षेत्र दरियाबाद के गांव बेहटा का है। यहां के रहने वाले ओम प्रकाश व धर्मराज राजभर के बीच 10 दिसम्बर को जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें ओमप्रकाश के पक्ष के लोगों ने दूसरे तरफ के लोगों की पिटाई की थी जिसमें धर्मराज को चोटें आई थी। इस विवाद में पुलिस ने मृतका की मां रामदेई की तहरीर पर उसी दिन ओमप्रकाश व रामू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। जख्मी धर्मराज टीबी का मरीज भी था। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर पर प्राथमिक उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया। जिसकी शुक्रवार को रात में मौत हो गयी। मृतक की मां ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट से आई चोट के कारण ही मेरे बेटे की मृत्यु हुई है। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मारपीट के आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवा कांत त्रिपाठी का कहना है कि युवक को टीबी भी थी फिलहाल आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed