{"_id":"5c9e6128bdec2214195ac15d","slug":"201553883432-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने गेटमैन का पीटा,केबिन में की तोडफोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने गेटमैन का पीटा,केबिन में की तोडफोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने का सिग्नल मिलने के बाद गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद कर दिया। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों ने गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव बनाया। मना करने पर दबंग युवकों ने ट्रेन के गुजरते ही केबिन में घुस कर गेटमैन की पिटाई कर तोड़फोड़ की। इसकी तहरीर गेटमैन ने पुलिस से की।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के डामौल का है। यहां पर पूर्वोत्तर रेलवे के गेट संख्या 317 स्थित है। गुरूवार की रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। इसी दौरान ट्रेन 3019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के गुजरने का सिग्नल मिलने पर गेट मैन हरिश्याम वर्मा ने रेलवे फाटक बंद कर दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने गेटमैन सेे रेलवे गेट खोलने को कहा। इस पर गेटमैन ने कहाकि ट्रेन गुुजरने वाली है, सिग्नल मिल गया है। इस पर दबंग युवक भड़क गए और गेटमैन को गाली देने लगे। इसी सूचना भी गेटमैन ने जहांगीराबाद पुलिस को फोन पर दी।
इसी बीच ट्रेन के गुजरते ही गेटमैन ने गेट खोल दिया। इसके बाद दबंग युवकों ने केबिन में घुसकर कर गेटमैन हरिश्याम की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं केबिन में लगा पंखा, टेलीफोन, गेट पैनल भी तोड़ डाले। हालांकि ट्रेन यातायात बाधित न हो इसको लेकर सूचना पाकर रेलवे के गैंगमैन माताप्रसाद ने फोन को गेट पैनल को दुरूस्त करा दिया। उधर, सूचना के बाद देरी से पुलिस मौके पर पहुंचती की दबंग युवक मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस ने घायल गेट मैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उससे तहरीर ले ली है। इस सबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की गेटमैन की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।