फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पूर्व एमएलसी व ब्लाक प्रमुख के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

पूर्व एमएलसी व ब्लाक प्रमुख के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी व ब्लाक प्रमुख के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
पूर्व एमएलसी व ब्लाक प्रमुख के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- गरीबों को आवस का लाभ दिलाने के नाम कर रहा था ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
असंद्रा (बाराबंकी) । गरीबों को आवास का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध धन उगाही करने के अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगी का शिकार गरीबों के साथ पूर्व प्रमुख की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के विकास खंड बनीकोडर व सिद्धौर के गांवों में गरीबों को इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर पंद्रह सौ से सात हजार रुपए की वसूली की जा रही थी। वसूली करने वाले अपने को पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह व भाजपा नेता पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह का खास बताकर आवास के नाम पर ठगी कर रहे थे। जानकारी होने पर पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह ने ठगी का शिकार हुए शारदा प्रसाद , रामसुमिरन , शिवप्रसाद , लक्ष्मी प्रसाद , तिलक राम, मो. इमरान , मो. जुबेर , बाबूलाल, रामू आदि के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी व जालसजी कर अवैध धन उगाही की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे जबर मजरे हकामी के संजय उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया है तथा एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed