फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छह पैसे को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों व प्रधान में विवाद, केस

छह पैसे को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों व प्रधान में विवाद, केस

Fri, 16 Jun 2017 03:47 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
छह पैसे को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों व प्रधान में विवाद, केस
छह पैसे को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों व प्रधान में विवाद
विज्ञापन

प्रधान की तहरीर पर पेट्रोल पंप मैनेजर व सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवा (बाराबंकी)। देवा क्षेत्र के एक एस्सार पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए एक ग्राहक को महज 6 पैसे का कम डीजल तेल देने को लेकर पंप मैनेजर व सेल्समैन से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने ग्राहक की तहरीर पर पेट्रोल पंप मैनेजर व सेल्समैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह पेट्रोल पंप प्रदेश के एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी का होना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप का है। बताते हैं कि देवा ब्लॉक के ग्राम कोडरी के प्रधान अशोक चौहान बुधवार की रात्रि खेती कार्य हेतु एक पीपिया में 300 रुपये का पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे थे। आरोप है कि तेल भराने के दौरान पंप के सेल्समैन ने उनसे 300 रुपये लेकर मशीन से 299 रुपए 94 पैसे कीमत का तेल दिया। जब उन्होंने निर्धारित कीमत भर का तेल देने न देने का कारण पूछा तो सेल्समेन रंजीत उनसे उलझ गया। बताते हैं कि इसी दौरान वहां पर पंप मैनेजर सुरेश सिंह भी आ धमके। और अपने सेल्समेन का पक्ष लेते हुए प्रधान से उलझ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा, कि मामला हाथापाई से होते-होते थाने तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि 6 पैसे का तेल कम देने के सवाल पर ग्राहक से पंप मैनेजर व सेल्समैन ने अभद्रता कर झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित प्रधान की शिकायत पर पंप मैनेजर व सेल्समेन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed