फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चार दुकानों में चोरों का धावा, नकदी व सामान चोरी

चार दुकानों में चोरों का धावा, नकदी व सामान चोरी

Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चार दुकानों में चोरों का धावा, नकदी व सामान चोरी
कुर्सी/सिद्वौर(बाराबंकी)। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोर सोमवार की रात चार दुकानों में घुसकर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसंडा निवासी जुबेर अहमद की अनवारी चौराहे पर दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ अंदर घुस गए और वहां रखी दस हजार की नकदी, चूनी, चोकर की एक दर्जन बोरिया चोरी कर उठा ले गए। चोरों इसके बाद पास की ही मुजीब टेड्रर्स की दुकान को निशाना बनाया। जबरी निवासी मुजीब की दुकान मे ताला तोड़ चोरों ने पांच हजार की नगदी ,करीब सौ बोरी सीमेंट व एक क्विंटल सरिया चोरी कर ले गए। तीसरी चोरी पास ही स्थित जबरी निवासी अनीस की दुकान मे हुई।
विज्ञापन


यहां भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़ चार हजार की नगदी पांच टीन सरसों का तेल, एक कुंतल सरसों चोरी कर ले गए। वही दुकानों के पास ही बनी कुर्सी पुलिस के बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी हुइ तो पुलिस को सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोठी थाना क्षेत्र में सादुल्लापुर चौराहे के निकट पूरे रुद्र निवासी ओम प्रकाश की रेडीमेड तथा कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर साढ़े नौ हजार की नकदी व करीब चालीस हजार के कपड़े और कीमती कपड़े व मोबाइल पर भी हाथ साफ किया। मंगलवार की सुबह ओम प्रकाश अपनी दुकान खोलने गया है तो घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है शिकायत मिली है पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed