फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   18th case for stoning

पत्थरबाजी करने में 18 पर केस

Sun, 20 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 20 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गौरा सैलक गांव में कन्हैया डोल शोभायात्रा पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया था, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर छह नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्जकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।        
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गौरा सैलक गांव में शुक्रवार को कन्हैया डोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के दौरान लोग भजनों की धुन पर झूमते-गाते जा रहे थे। एक धार्मिक स्थल के पास जब  शोभायात्रा पहुंची तो उसी के पास मौजूद एक समुदाय के कुछ अराजक तत्वों ने डीजे बंद कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


जब यात्रा में शामिल लोगों ने उनका विरोध किया तो इसी गांव के निवासी इकरार अहमद,  आलम, सहनूर, रऊफ और इनके करीब तीन दर्जन से अधिक साथियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया था। इस पत्थरबाजी में गया प्रसाद, दिनेश, मुकेश, राम किशोर, सुरेश, राजेश, राजितराम घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया था, जहां पर दो घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदायों का होने के कारण आसपास के गांवों में तनाव व्याप्त है, जिसको लेकर मौके पर एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने एक समुदाय से पत्थरबाजी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ राजेश यादव ने बताया कि गांव में तनाव होने के कारण पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। वहीं, छह नामजद व 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला आदि का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed