{"_id":"5b60a7ea4f1c1bc6508b7f1f","slug":"181533061098-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के आठ व बीडीसी के रिक्त तीन पदों पर चुनाव 17 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के आठ व बीडीसी के रिक्त तीन पदों पर चुनाव 17 को
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के आठ व बीडीसी के तीन रिक्त पदों पर चुनाव 17 को
- राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी की अधिसूचना
- जिला प्रशासन को दिया निर्वाचन संबंधी कार्रवाई के निर्देश
बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रधान, सदस्य व बीडीसी के रिक्त पदों पर मतदान कराने के लिए अधिसूचना जारी कर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए है। जारी अधिसूचना के अनुसार 17 अगस्त को मतदान तो 20 अगस्त को मत गणना कराई जाएगी। इससे पूर्व संबंधित निर्वाचन वाले गांवों में मुनादी के साथ ही प्रचार प्रचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मालूम हो कि करीब ढाई वर्ष पूर्व हुए पंचायतों के चुनाव के बाद कुछ वजहों से प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हुए थे। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इन रिक्त गांवों में चुनाव कराने के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत 17 अगस्त को मतदान और 20 अगस्त को मतगणना कराने की तिथि निर्धारित की है। साथ ही निर्वाचन संबंधी तैयारियों के लिए प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गए हैं। रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बाक्स
यह है चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुुमार द्वारा जारी किए की गई अधिसूचना के अनुसार 8 अगस्त को नामांकन, 9 अगस्त को पत्रों की जांच, 10 अगस्त को नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के साथ ही 17 अगस्त को मतदान व 20 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। इस संबंध में प्रशासन द्वार तीन अगस्त को सार्वजनिक सूचनाएं प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
बाक्स
रिक्त पदों की स्थिति
ब्लॉक- पद (प्रधान)
दरियाबाद- औशेरगढ़
बनीकोडर- बनीकोडर
मसौली- टेरा दौलतपुर, शहावपुर
सूरतगंज- अमराई- गोंडा
सिद्वौर-- रसूलपुर
हैदगरढ़- रहीमाबाद
इसी प्रकार बनीकोडर ब्लॉक के अहमदपुर, फतेहपुर के मुंडेरी व देवा ब्लॉक के जबरीखुर्द की रिक्त तीन बीडीसी सदस्य व 93 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद भी शामिल हैं।
बाक्स
रिक्त पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत 17 को चुनाव व 20 अगस्त को मतगणना होगी। जिले के प्रधान पद पर आठ, बीडीसी के तीन व सदस्य पद के 93 सीटों के लिए चुनाव होगा।
- राजीव कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय निकाय।