फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गौरव की हत्या मामले में छह दोस्तों पर मुकदमा

गौरव की हत्या मामले में छह दोस्तों पर मुकदमा

Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गौरव की हत्या मामले में छह दोस्तों पर मुकदमा
देवा (बाराबंकी)। चार दिन पूर्व शारदा नहर में डूबने से हुई छात्र गौरव तिवारी की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। गौरव के पिता ने देवा पुलिस को तहरीर देकर उसके दो साथियों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें हत्या कर शव नहर में फेंकने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र में माती के पास बीती 15 अप्रैल को लखनऊ के तकरोही, इंदिरा नगर निवासी गौरव तिवारी (20) पुत्र राजेश तिवारी अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। 16 अप्रैल को उसका शव नहर में झाड़ियों में फंसा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था।
विज्ञापन


राजेश तिवारी ने उसी दिन गौरव के दोस्तों पर शक जताया था। शुक्रवार को उन्होंने गौरव के दोस्त अभिषेक शर्मा व समीर पांडे को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष, देवा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed