फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े व्यापारी,लूटपाट, तोडफ़ोड़

गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े व्यापारी,लूटपाट, तोडफ़ोड़

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े व्यापारी,लूटपाट, तोडफ़ोड़
गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े व्यापारी, तोड़फोड़
विज्ञापन

बाराबंकी। शहर में घंटाघर के पास कार खड़ी करने को लेकर मंगलवार देर रात दो व्यापारियों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की कार तोड़ डाली। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यापारी नेता के घर में पथराव व कार तोड़ने के साथ लूटपाट भी की। मामले की कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया गया। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर गली के रहने वाले आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी व पल्हरी निवासी शोभित गुप्ता, गोलू उर्फ अंकित गुप्ता के बीच कार खड़ी करने को लेकर मंगलवार देर रात कहासुनी होने लगी। अंकित गुप्ता का आरोप है कि मेरी कार घंटाघर के पास खड़ी थी जिसे हटाने के लिए राजीव गुप्ता ने कहा लेकिन इसके बाद उनके द्वारा गाली, गलौज व मारपीट शुरू कर दी गई। राजीव गुप्ता का आरोप है कि शोभित व अंकित अपने साथियों के साथ पहुंचे और कार हटाने की बात कही। आरोप है कि सभी ने कार में तोड़ फोड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी व गालियां दी व पंद्रह हजार की नकदी लूट लिया और घर पर पथराव भी किया। इस मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को दौड़ाकर भगाते हुए सभी को शांत कराया। जिसके बाद कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली में मौजूद व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से राजीव गुप्ता बब्बी के खिलाफ मारपीट व दूसरे पक्ष से अंकित, शोभित व पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed