{"_id":"593998b84f1c1bc6428b4587","slug":"161496946872-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटे ने साथियों के साथ मिलकर पिता को बांके से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फटे ने साथियों के साथ मिलकर पिता को बांके से काट डाला
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने साथियों के साथ पिता को बांके से काट डाला
- आरोपी पुत्र समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
- रामनगर थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव की वारदात
- एसपी, एएसपी व सीओ ने लिया मौके का जायजा
गनेशपुर (बाराबंकी)। एक कलयुगी पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की बांके से काटकर हत्या कर दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में हुई इस वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पुत्र समेत तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी व सीओ ने जायजा लिया व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश एसओ को दिए हैं।
रामनगर थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव के निवासी छोटेलाल यादव (65) पुत्र भभूति की बुधवार की देर रात घर के बरामदे में सोते समय बांके से काटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिवारीजनों को वारदात का पता लगा तो होश उड़ गए। मृतक छोटेलाल यादव के छह पुत्र लल्लन, राकेश, टीकाराम, रामकुमार, हीरालाल व रामबीर है। इनमें से पांच बेटे लखनऊ में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि टीकाराम गांव में ही रहता था। बड़े बेटे लल्लन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देेकर बताया कि उसके भाई टीकाराम ने गांव के प्रताप नरायन, सिपाहीलाल व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने पुत्र समेत तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू किया है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ श्रीपाल यादव व एसओ लालता प्रसाद साहू ने मौके का जायजा लिया व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
पिता के साथ पत्नी के रहने से नाराज था टीकाराम
मृतक छोटेलाल के साथ उनके बेटे टीकाराम की पत्नी रहती थी। जबकि टीकाराम अपने भाई के घर में अकेले रहता था। परिवारीजनों की मानें तो टीकाराम के हिस्से में दो बीघे जमीन आई थी जिसे उसने गिरवी रख दिया था। इसके बाद पिता ने जमीन गिरवी छुुड़ाने के बाद उसकी पत्नी को दिया था और उसमें टीकाराम को हिस्सा नहीं मिल रहा था। इसी बात की नाराजगी को लेकर टीकाराम द्वारा पिता की हत्या करने की बात कही जा रही है। वारदात के बाद से टीकाराम घर से फरार है।
बाक्स-
पोती ने दिया बयान, कहा बांका लेकर घर आए थे चाचा
मृतक छोटेलाल की पोती संतोषी भी उसके साथ रहती थी। मौके पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह को संतोषी ने बताया कि उसने चाचा टीकाराम को बुधवार दोपहर बांका लिए देखा था। इसके बाद रात में छोटेलाल की हत्या हो गई। पुलिस ने जिस पलंग पर वृद्ध का शव बरामद किया वहां से बांका भी मिला है।
बाक्स-
एक वृद्ध की बांके से काटकर हत्या की गई है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर उसके छोटे बेटे समेत तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। हत्या के पीछे पिता, पुत्र का आपसी विवाद होना बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। -दिगंबर कुशवाहा, एएसपी