फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जिला जेल में बन्दी ने लगाई फांसी, एक सिपाही निलंबित

जिला जेल में बन्दी ने लगाई फांसी, एक सिपाही निलंबित

Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बन्दी ने लगाई फांसी, एक सिपाही निलंबित
जिला जेल में बंदी ने लगाई फांसी, एक रक्षक निलंबित
विज्ञापन

बाराबंकी। सगे भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी शुक्रवार दोपहर फांसी के फंद से लटका मिला। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। जेल में गोशाला के पास पेड़ में बंधे फंदे से लटके बंदी के शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में एक बंदी रक्षक को निलंबित किया गया है।

जेल अधीक्षक आरके जायसवाल के मुताबिक सगे भाई की हत्या के आरोप में 23 मार्च को रामधन (48) निवासी ग्राम नयापुरवा कोतवाली बदोसराय को जिला जेल भेजा गया था। रामधन पर 20 मार्च को अपने भाई तिलकराम की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप था। शुक्रवार दोपहर जेल परिसर में गोशाला के पास कटहल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकार रामधन ने जान दे दी है। सूचना मिलने पर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


तहसीलदार जितेंद्र कुमार और कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही मिलने पर जेल के बंदी रक्षक ओमप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की न्यायिक जांच भी कराई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक डीआईजी जेल लखनऊ रेंज श्रीपर्णा गांगुली ने फोन पर जेल अधीक्षक से घटना की जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed