{"_id":"5d07e4378ebc3e2c7546d274","slug":"156079825020-barabanki-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंक मित्र से मोबाइल फोन व नकदी लूटकर भागा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला बैंक मित्र से मोबाइल फोन व नकदी लूटकर भागा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बैंक मित्र से मोबाइल व नकदी लूटने वाला गिरफ्तार
बाराबंकी। महिला बैंक मित्र से मोबाइल फोन व एक हजार रुपये लूटकर फरार बाइक सवार को असंद्रा पुलिस ने दबोच लिया। फोन व नकदी बरामद हो गई।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को सिद्धौर के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास बैंक मित्र इंदुमती देवी निवासी पूरे चिकवन खड़ी थी। पीड़िता ने बताया बाइक पर तेजी से पहुंचे एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन व 11 सौ रुपये लूट लिए। पुलिस ने नई सड़क से बाराबंकी मार्ग पर आलमपुर के पास बाइक से जा रहे बदमाश को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि अरोपी ग्राम तुनिया खाना थाना कोठी का निवासी रामकुमार है। उसके पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन व नकदी बरामद हो गई।